हरदा में महर्षि दधीचि जयंती का आयोजन, समाज ने दी श्रद्धांजलि
महर्षि दधीचि चौक पर दीप प्रज्ज्वलन और मंगल पाठ का आयोजन

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा। दाधीच ब्राह्मण समाज हरदा द्वारा महर्षि दधीचि जयंती का पावन पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महर्षि दधीचि चौक पर दीप प्रज्ज्वलित कर उनकी स्मृति को नमन किया गया। होटल बागवान पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में दाधीच ब्राह्मण महिला मण्डल द्वारा मंगल पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रतिभावान बच्चों का सम्मान और प्रसाद वितरण
कार्यक्रम में प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कृत किया गया और समस्त समाजजनों के लिए भोजन प्रसाद का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर हरदा के माननीय विधायक डॉ. आरके दोगने भी उपस्थित रहे। विधायक ने महर्षि दधीचि के जीवन और उनके त्याग पर प्रकाश डालते हुए कहा, “महर्षि दधीचि ने वृत्तासुर राक्षस का नाश करने के लिए अपनी अस्थियों का दान कर इंद्र को उनका इंद्रासन वापस दिलाया था, यह त्याग और बलिदान अपने आप में अनुपम है।”
समाज के प्रमुख गणमान्य लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए दाधीच ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष गोविंद व्यास ने बताया कि इस पावन अवसर पर नारायणजी, कैलाशजी, सत्यनारायणजी, महेशजी, मोहनलालजी, मुकेशजी, रमेशजी, दिनेशजी, सचिन, विजेशजी और युवा अध्यक्ष अनिल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। महिला मण्डल की अध्यक्ष ममता व्यास के साथ सीमा व्यास और छमा व्यास ने भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।



