एक्सीडेंट
रविवार को रहटगांव में हादसों का दिन: नशे में धुत बाइक सवार और सड़क पर भीड़ के कारण दुर्घटनाएं
स्वतंत्र खबर,समय पर, विज्ञापन जाहिर सूचना कोर्ट नटिस कोर्ट इत्यादि देने के लिए संपर्क करे शाहरूख बाबा चीफ एडिटर मो.8435133145

यशवंत चौहान संवाददाता रहटगांव
स्वतंत्र हरदा। रहटगांव। रविवार का दिन रहटगांव में हादसों से भरा रहा। नशे में धुत बाइक सवार दो युवकों ने छिरपुरा मार्ग पर एक कार से टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों युवक, जो आलमपुर के निवासी बताए जा रहे हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से सुमित भलावी को सिर में गंभीर चोटें आईं। दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रहटगांव में भर्ती कराया गया है। रहटगांव में रविवार को हॉट बाजार लगता है, जो क्षेत्र का सबसे बड़ा बाजार है और भारी भीड़ के कारण सड़क पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। आज भी बाजार और अजनाल पुल पर अधिक ट्रैफिक होने के चलते ओमनी कार एक ट्रैक्टर से टकराकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। सौभाग्य से, रेलिंग मजबूत होने के कारण कोई बड़ी दुर्घटना टल गई।



