ज्ञापन

जनसुनवाई के बाद भी समाधान की उम्मीद: जिला पंचायत अध्यक्ष से मिली आश्वासन, धौलपुरकलां में ग्रामीणों को सड़क की खराब स्थिति से जूझना पड़ रहा है।

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा। हरदा जिले के टिमरनी विधानसभा के ग्राम धौलपुरकलां के किसानों को रोजाना सड़क की खराब स्थिति से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खेत 24.क्र. 141/2, 142/2 और 135/2, जो छिदगांव टेमागांव रोड से अंदर जाकर धौलपुर – चौकी मार्ग पर स्थित हैं, की कच्ची सड़क बारिश के दिनों में कीचड़ से भर जाती है। इससे ट्रैक्टर और हारवेस्टर फंस जाते हैं, और कृषि कार्यों में गंभीर रुकावट होती है।

जनसुनवाई में ग्रामीण आशा लेकर ट्रैक्टरों से पहुंचते हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन की ओर से उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। दूर-दराज वनांचल क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति पर सवाल उठता है।

ग्रामीणों ने पहले जनसुनवाई में अपनी समस्याएं उठाईं, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं मिला। हाल ही में, उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह से मुलाकात की और अपनी समस्याओं को विस्तार से बताया। गजेंद्र शाह ने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही क्षेत्र का दौरा करेंगे और समस्याओं के समाधान के लिए पूरा प्रयास करेंगे। ग्रामीणों को उम्मीद है कि इस बार प्रशासन उनके मुद्दों पर गंभीरता से ध्यान देगा और शीघ्र समाधान प्रदान करेगा।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button