हरदा

हरदा में बिजली विभाग का बड़ा एक्शन: एक लाख से अधिक के 25 बकायादारों की सूची सार्वजनिक की FIR की तैयारी

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

बिजली विभाग ने बिल बकायादारों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए एक लाख रुपये से अधिक बकाया रखने वाले 25 उपभोक्ताओं की सूची सार्वजनिक स्थानों पर लगाई है। विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि इन बकायादारों ने जल्द ही अपने बिल नहीं चुकाए तो उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी।

स्वतंत्र हरदा: बिजली विभाग बकायादारों पर सख्त होता नजर आ रहा है। विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक लाख रुपये से अधिक के 25 बकायादारों की सूची पांच सार्वजनिक स्थानों पर लगाई है। बिजली विभाग की जूनियर इंजीनियर शिल्पा गजभिए ने बताया कि हरदा जिले में 22 हजार उपभोक्ताओं पर करीब 11 करोड़ 78 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है। शिल्पा गजभिए ने बताया कि इससे पहले भी कुर्की की कार्यवाही की जा चुकी है। आज सूची सार्वजनिक की गई है, और इसके बाद भी यदि बिल जमा नहीं होते हैं तो संबंधित थानों में FIR दर्ज की जाएगी। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से बिल जमा नहीं करने वाले 25 बकायादारों की सूची सार्वजनिक स्थानों पर लगाई गई है। इन सभी उपभोक्ताओं पर एक लाख से ज्यादा का बिजली बिल बकाया है। बकायादारों को कई बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं और कुर्की की कार्यवाही भी की जा चुकी है। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद, शहर के पांच स्थानों पर 25 उपभोक्ताओं की पहली सूची सार्वजनिक की गई है। अगर इसके बाद भी बिल जमा नहीं किए जाते हैं, तो संबंधित थाने में FIR दर्ज करवाई जाएगी।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button