प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने चलाई वाटर कैनन: जिलाध्यक्ष ने नर्सिंग घोटाले और नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन किया

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
भोपाल: हरदा जिला अध्यक्ष योगेश चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नर्सिंग घोटाले और नीट पेपर लीक के विरोध में भोपाल में प्रदर्शन किया। पुलिस ने सीएम हाउस का घेराव रोकने के लिए वाटर कैनन और आंसू गैस का उपयोग किया, जिससे प्रदर्शनकारी सड़क पर धरना देने बैठ गए।
स्वतंत्र हरदा। नर्सिंग घोटाले, नीट पेपर लीक और अन्य परीक्षाओं में धांधली के विरोध में एनएसयूआई ने सोमवार को एक विशाल प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में हरदा जिला अध्यक्ष योगेश चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने दोपहर में सीएम हाउस का घेराव करने की कोशिश की, जिसके दौरान पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले छोड़े। प्रदर्शन से पहले मंच के सामने कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई।
इसके बाद एनएसयूआई कार्यकर्ता सड़क पर धरना देने बैठ गए, जिससे पुलिस को उन्हें हिरासत में लेना पड़ा। सीएम हाउस का घेराव रोकने के लिए पुलिस ने मप्र कांग्रेस कमेटी से रेडक्रास हॉस्पिटल चौराहे तक 100 मीटर के दायरे में तीन स्तरीय बेरीकेडिंग की व्यवस्था की थी। पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को पहले पुलिस बल रोकेगा, उसके बाद लोहे के बेरीकेड और फिर वाटर कैनन मशीन और दमकलों का उपयोग किया जाएगा ताकि प्रदर्शनकारियों को पानी की बौछार फेंककर सीएम हाउस की ओर बढ़ने से रोका जा सके। जिलाध्यक्ष योगेश चौहान ने इस प्रदर्शन का नेतृत्व किया और अपने समर्थकों के साथ मिलकर धांधली के खिलाफ आवाज उठाई। एनएसयूआई ने इस मुद्दे पर सरकार से जवाबदेही की मांग की है और कहा है कि वे अपने संघर्ष को जारी रखेंगे। प्रदर्शन में उपस्थित रहे। अजय राजपूत, धर्मेंद्र शिंदे, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा बिश्नोई, कार्तिक बघेल, सिद्धार्थ बिश्नोई, आशीष मालवीया, पवन राठौड़, हार्दिक जायसवाल, सोनू पहलवान, श्यामलाल गंगवाल, आदि कार्यकर्ता शामिल हुए।



