एक्सीडेंट
चारखेड़ा पुलिया के पास पलटा ट्रक, पुलिस ने दो व्यक्तियों की जान बचाई

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा। चारखेड़ा पुलिया के पास एक आईसर ट्रक (क्रमांक MP08GA 4024) अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया। ट्रक के पलटने से उसमें बैठे दो व्यक्ति ट्रक के नीचे दब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई करते हुए जेसीबी एवं क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा किया। ट्रक के नीचे दबे दोनों व्यक्तियों को सुरक्षित निकालकर उनकी जान बचाई गई। घायल व्यक्तियों की पहचान मनीष (पिता जगदीश) और दीपक उर्फ बट्टू, दोनों निवासी सिवनी मालवा, के रूप में हुई।

उन्हें इलाज के लिए एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल रवाना किया गया, जहां दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।पुलिस की तत्परता और समर्पण से एक बड़ी दुर्घटना टल गई और दो लोगों की जान बच सकी।



