हरदा में राजनीतिक गुंडागर्दी का मामला: शहर में हिंसक घटना की चोंकाहट
विधायक व जिलाध्यक्ष ने कहा कि अवैध गतिविधि बीजेपी के संरक्षण में चल रहा है यह कार्य

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा। जिला कांग्रेस कार्यालय में विधायक व जिला अध्यक्ष ने प्रेस कांफ्रेंस कर की यह बात हरदा में राजनीतिक गुंडागर्दी का मामला सामने आया है, जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष एवं वार्ड नंबर 21 की पार्षद अनीता संतोष अग्रवाल के पुत्र सुमित अग्रवाल ने अभिषेक गुर्जर एवं दो अन्य लड़कों के ऊपर जानलेवा हमला किया। जिसके बाद शहर में हिंसा की आशंका फैल गई। इस घटना ने शहर की राजनीतिक गुंडागर्दी की भयानक रूप की पहचान की है। लोगों के बीच यह घटना राजनीतिक संरक्षण के कारण किसी और बढ़ती चली जा रही है यह स्पष्ट हो रहा है। हरदा के सामाजिक स्तर पर भी एक चिंता का विषय बन गया है। विधायक ने कहा कि हरदा जो हमेशा से शांति का टापू रहा है, अब इस घटना के बाद अपनी बेसमेंट में छिपे हुए राजनीतिक असहमति को सामने लाने की कोशिश कर रहा है।
हरदा में अधिकतर होटलों में जिश्म फरोशी का व्यवसाय:
शहर में होटलों में जिश्म फरोशी का व्यवसाय बढ़ते जा रहा है, जिससे शहर की सामाजिक मानसिकता को ध्वस्त करने का खतरा है। यह अत्यंत चिंताजनक है कि ऐसी गतिविधियाँ शहर के सामाजिक संरचना को बिगाड़ रही हैं और नैतिक मूल्यों को क्षति पहुंचा रही हैं। शहर के सामाजिक मानसिकता को ध्वस्त करने का खतरा होटलों में जिश्म फरोशी का व्यवसाय की बढ़ते हुए मात्रा का विषय होने के बाद, लोगों के बीच इस प्रकार की चर्चा बढ़ रही है। हरदा के होटलों में सी.सी.टी.व्ही. कैमरों की लगाना और नियमित जांच करना अत्यंत आवश्यक है। इससे अवैध गतिविधियों को रोकने में मदद मिलेगी और शहर को अधिक सुरक्षित बनाने में सहायक होगा। यह विषय न केवल शहर के नागरिकों की सोच को दुखाने वाला है, बल्कि इससे यह भी साबित होता है कि हमारे समाज में कितनी नैतिक संज्ञाना बची है।
जिला अध्यक्ष ने कहा की शासकीय क्वार्टर में गोली चलना और क्वार्टर में टेंट,डीजे सहित अन्य सामान भरा होना गंभीर गलती है। ऐसी स्थिति में उस घर की जाँच होनी चाहिए, और अगर किसी नियम या कानून का उल्लंघन पाया जाता है तो उसे ठीक करने के लिए कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके बाद, उस घर को सील करने करना चाहिए। इस बीच उपस्थित किसान नेता केदार सिरोही कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवक्ता आदित्य गार्गव नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी संजय अग्रवाल आदि लोग मौजूद थे।



