कीर समाज की ब्लॉक खातेगांव में मीटिंग हुई संपन्न..!

शाहरुख बाबा =
स्वतंत्र हरदा: कीर समाज ब्लॉक खातेगांव भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री संदीप जी कीर हरदा ने जानकारी देते हुए बताया है कि नए साल के अवसर पर सोमवार को कीर समाज खातेगांव क्षेत्र के युवा टीम का वार्षिक मिलन समारोह हुआ एवं सामाजिक मीटिंग हुई मीटिंग में क्षेत्र के समाज बंधु उपस्थित हुए मां नर्मदा जी की आरती एवं राष्ट्रगान हुआ इसके बाद सामाजिक विषय पर चर्चा की गई आने वाले आगामी समय पर सामाजिक मीटिंग रखी जाएगी कीर समाज खातेगांव क्षेत्र युवा टीम की कार्यकारिणी की जाएगी मध्यप्रदेश कीर समाज सोशल मीडिया कोमल दायमां राजौर ने बताया है कि खातेगांव क्षेत्र के कीर समाज के हर गांव एवं घर घर जाकर मोबाइल नंबर और सदस्य की लिस्ट बनाई जाएगी आने वाली कीर समाज के वरिष्ठ अधिकारियों की सूचना आप तक पहुंच सके मीटिंग में पधारे आप सभी समाज बंधुओ का बहुत-बहुत धन्यवाद।



