सूदखोर से परेशान होकर जहर खाने वाले व्यापारी की मौत:
इंदौर ले जाते वक्त रास्ते में थोड़ा दम, कर्ज से थे परेशान

शाहरुख बाबा, मो. 8435133145
स्वतंत्र हरदा: सूदखोर से परेशान होकर दो दिन पहले गुरुवार रात को चूहामार दवाई खाने वाले फल व्यवसायी का शुक्रवार रात उपचार के लिए इंदौर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गणेश चौक के रहने वाले अशोक पिता जेठालाल पाहुजा उम्र 62 जो कि शहर की पुरानी सब्जी मंडी में फल बेचने का काम करते थे। उन्होंने कर्ज से तंग आकर जहरीली दवाई का सेवन कर लिया था। इसके बाद उनका स्वास्थ्य खराब हुआ परिजनों के द्वारा तुरंत जिला चिकित्सालय हरदा में भर्ती कराया गया।

एक दिन उपचार के बाद डॉक्टर के द्वारा इंदौर रेफर कर दिया गया। इंदौर ले जाते वक्त रास्ते में ही थोड़ा दम मृतक के शव का जिला अस्पताल में पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के मुताबिक मृतक अशोक पाहुजा ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया है कि उसने किसी साहूकार से ब्याज पर रुपए उधार लिए थे। जिसके ब्याज की राशि देने को लेकर उस पर दवाब बनाया जा रहा था। जिससे परेशान होकर उसने चूहामार दवाई का सेवन कर लिया था। के द्वारा लगातार सुटखोरों के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा थाघर जाकर,



