सर्व आदिवासी महिला संगठन की मासिक बैठक संपन्न.. बैठक में महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की गई

शाहरुख बाबा, स्वतंत्र हरदा

हरदा : रविवार को बैठक रखी गई जिसमें नए सदस्यों ने शामिल होकर संगठन में अपनी भागीदारी निभाई एवं सभी सदस्यों द्वारा निर्णय लिया गया कि वनांचल के ग्रामों में जाकर समस्याओं के लिए आवेदन बनाएं एवं प्रत्येक गांव में नारी सशक्तिकरण एवं बच्चों की स्वास्थ्य शिक्षा एवं समस्याओं को लेकर जानकारी ले गए एवं संगठन द्वारा उसे और कदम उठाएं इस विषय में बैठक में निर्णय लिए इसमें सभी मातृ शक्तियों द्वारा अधिक ठंड को देखते हुए गरम कपड़े का वितरण करने के लिए निर्णय लिया गया और संगठन में आदिवासियों के तीर्थ स्थान कचारगढ़ की यात्रा में जाने के लिए समाज की महिलाओं द्वारा निर्णय भी लिया गया रानी दुर्गावती चौक और भवन के लिए विचार विमर्श कर शासन प्रशासन से इस और जल्द से जल्द कदम उठाने देने के विषय में बात की गई है। समाज का किसी भी प्रकार का भवन न होने के कारण महिलाओं को सदस्यों के घर में बैठक रखनी होती है आदिवासी समाज का किसी भी प्रकार का आज वर्तमान में भवन न होने के कारण प्रत्येक मासिक बैठक कार्यक्रम करने में मात्र शक्तियों को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
बैठक में सभी महिलाओं ने खुशी जाहिर की एवं संगठनों को आगे बेहतर तरीके से चलने के लिए प्रेरित किया एवं मातृ शक्तियों और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जागरूकता अभियान चलाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई बैठक के विशेष मुद्दे मौसम को देखते हुए गर्म कपड़ों का वितरण एवं गांव गांव जाकर समस्या सुनना एवं समिति गठित करना यह विशेष मुद्दे रहे बैठक में शामिल जिला अध्यक्ष राखी करोची उपाध्यक्ष धर्म निष्ठा वर्मा सचिव अनीता पंदराम कार्यवाहक अध्यक्ष कविता परतें कोषाध्यक्ष संगीता परतें लीला परतें रेखा रोलसिया योगिता बारिवा शारदा भिलाला आदि मुख्य रूप से शामिल रहे



