धार्मिक
हरदा विधायक डॉ. दोगने ने किया सीसी रोड का भूमि पूजन

शाहरुख बाबा, स्वतंत्र हरदा
हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान ग्राम पलासनेर पहुंच कर ग्राम वासियों से रूबरू हुए वह उनका हाल-चाल जाना इसके पश्चात समस्त ग्राम वासियों द्वारा हरदा विधायक डॉ. दोगने को शाल श्रीफल भेट कर एवं पुष्पमाला पहनकर भव्य स्वागत किया एवं लड्डुओं से तुलादान किया गया। इसके पश्चात विधायक डॉ. दोगने द्वारा ग्राम पलासनेर में भारत माता चौक से ठाकुर कॉलोनी तक बनने वाले 300 मीटर सड़क मार्ग निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर सरपंच सरोज चौरसिया, प्रोफेसर अजातशत्रु, दिनेश यादव, मदन सिंह राजपूत, हरिओम पटेल, राकेश यादव, प्रहलाद गुर्जर, कुन्नू मंडलोई, ललित गुर्जर जनपद सदस्य पार्वती बाई, सुंदरलाल, बृजेंद्र बिलोर, कैलाश राजपूत, शाहरुख खान शाहिद समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।



