विश्व दिव्यांग दिवस पर प्रतियोगिता का किया आयोजन विजेता खिलाड़ियों को दिया पुरस्कार
हरदा: सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग हरदा एवं जिला विधिक प्राधिकरण जिला सत्र न्यायालय हरदा के तत्व धान में दिनांक 3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस का आयोजन जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र जिला अस्पताल परिसर हरदा में आयोजित किया गया जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्र से उपस्थित दिव्यांग जनों ने उक्त दिवस पर आ
योजित प्रतियोगिताएं चित्रकला निबंध कैरम कुर्सी दौड़ चम्मच दौड़ आदि में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं अपने समर्थ का प्रदर्शन किया आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार वितरण किया गया उक्त दिवस पर उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग से कमलेश सिंह जिला सत्र न्यायालय से डीएलओ सुश्री अपर्णा लोधी पैरा लीगल वालंटियर श्रीमती सुरेंद्र कौर एवं सामाजिक न्याय विभाग से संकेत श्रीवास्तव पवन प्रेम नारायण जाट कंचन मकोड़े और विकलांग कल्याण संघ से धीरज सिंह तोमर उपस्थित रहे।



